सोना-चांदी छोड़ अब चोर कर रहे हैं प्याज-लहसुन की चोरी, 70 किलो प्याज ले उड़े चोर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
दिन पर दिन बढ़ते प्याज की कीमत ने हर आदमी को परेशान कर रखा है ऐसे में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है. दरअसल लहरपुर कस्बे के मोहल्ला बेहटी में रहने वाले दुकानदार राजेश की सब्जी की दुकान में चोरों ने धावा बोला और उनकी दुकान से 70 किलो प्याज, 20 किलो लहसुन और 25 किलो अदरक सहित कुछ अन्य सब्जियां चोरी कर ली.
