परिवार का पेट भरने के लिए अपना शरीर बेचने को मजबूर हैं इस देश की महिलाएं
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: intoday
लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला ने दुनिया को सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड दी हैं. मगर पिछले कुछ सालों में इस देश से 30,लाख से ज्यादा लोग पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं. वहीं इस देश की महिलाओं की हालत सबसे बदतर हो गई है. जहां महिलाएं अपने देश में टीचर, पुलिस या फिर अन्य काम करती थी, वो आज अपने परिवार का पेट पालने के लिए कोलंबिया में देह व्यापार की अंधेरी दुनिया में उतरने को मजबूर हैं. वहीं कई जरूरी दस्तावेजों की कमी के चलते नौकरी नहीं मिल पाती है.
