बगदादी के खात्मे का वीडियो, ठिकाने पर रेड करते दिखे यूएस कमांडो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आईएसआईएस सरगना अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने के 4 दिन बाद अमेरिकी कमांडो के ऑपरेशन का वीडियो सामने आया। जिसमें अमेरिकी फौज सीरिया के इडलिब में बगदादी के ठिकाने की तरफ बढ़ती दिखीं। वीडियो में अमेरिकी एयरक्राफ्ट पर बगदादी के गुर्गों द्वारा हुई फायरिंग भी कैद है। बता दें अमेरिकी कमांडो से घिरने के बाद बगदादी ने अपने बेटों के साथ खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया था।
