कांग्रेस पार्षद का महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करने का वीडियो हुआ वायरल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मुंबई के कांग्रेस पार्षद विक्रांत चव्हाण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह महिला पत्रकार से बदसलूकी करते नजर आ रहे है। महिला पत्रकार ने इसका वीडियो बना ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'हमने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तो उन्होंने कहा ‘तू जा यहां से मैं विक्रांत च्वाहाण हूं।’ इसके बाद वह हिंसा पर उतर आए और मेरे हाथों पर हमला कर वीडियो को बंद करवा दिया।’