ईरान के मिसाइल से यूक्रेन एयरलाइनर विमान को मार गिराने का वीडियो आया सामने
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
यूक्रेन एयरलाइनर विमान हादसे को अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, स्वीडन आदि देशों ने ईरानी मिसाइल की चूक करार दिया है। वहीं यूक्रेन ने इस हादसे की जांच के लिए एक टीम भी बनाई है। इस बीच ट्वीटर पर इयान माइल्स च्योंग नामक व्यक्ति ने एक वीडियो शेयर किया और दावा किया है कि ईरान की मिसाइल ने ही यूक्रेन के विमान को मार गिराया था। जिसमें 176 लोग सवार थे।