दरिंदे पति ने बीच सड़क पर पत्नी का सिर किया कलम, फिर सरेंडर करने पहुंचा पुलिस थाने
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सत्यनारायण पुरम इलाके में एक शख्स ने बीच रास्ते पर ही अपनी पत्नी का सिर कलम कर दिया. वहां से गुजरने वाले लोगों ने शख्स को पत्नी का सिर हाथ में लिए देखा तो चिल्लाने लगे. शख्स ने सिर को नहर में फेंक दिया और बॉडी को सड़क पर ही छोड़ दिया. हालांकि स्थानीय पुलिस थाने में जाकर उसने आत्मसमर्पण भी कर दिया.
