उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास दुबे गिरफ्तार, 5 लाख का था सिर पर इनाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कानपुर गोलीकांड के 7 दिन बाद आज विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के उज्जैन से उसकी गिरफ्तारी हुई। 5 लाख के इनामी बदमाश की महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी हुई। गौरतलब है कि अब तक उसकी नोएडा की लोकेशन थी। वो पुलिस को गुमराह कर रहा था। विकास दुबे को पांच राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी। कानपुर गोलीकांड में 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।
