दिल्ली हिंसा में 7 मरे, 100 से ज्यादा घायल, शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, महिलाएं बनीं पत्थरबाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अमित शाह ने दोपहर 12 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई। उससे पहले केजरीवाल ने अर्जेंट मीटिंग बुलाई थी। अबतक हिंसा में 100 से ज्यादा घायल हुए। अबतक 7 मरे। घायल डीसीपी शाहदरा की हालत गंभीर है, उन्हें होश नहीं आया। दिल्ली हिंसा के बाद मुंबई अलर्ट पर है। करावल नगर में मीडियाकर्मियों पर हमला हुआ। टायर मार्केट में आगजनी हुई। महिलाएं भी पथराव करती दिखीं। पुलिस और RAF ने फ्लैगमार्च किया।
