गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन का पूर्व चीफ विपुल चौधरी 14 करोड़ के गबन के आरोप में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन विपुल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि विपुल की गिरफ्तारी 14.8 करोड़ रुपये के गबन में शामिल होने के कथित आरोपों के तहत हुई। रकम मेहसाणा स्थित दूधसागर डेयरी कोऑपरेटिव कंपनी के कर्मचारियों को बतौर बोनस मिलनी थी। विपुल इस कंपनी का चेयरमैन रहा है। उसने कर्मचारियों के बोनस की रकम अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर गबन की।
