'सिंग इज किंग' के निर्माता विपुल शाह के साथ 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला आया सामने, एक आरोपी गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिंह इज किंग’, ‘कमांडो’ और ‘फोर्स’ जैसी दमदार फिल्मों के निर्माता विपुल शाह और उनके सहयोगी विनीत सिंह के साथ 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इन्हें दुर्लभ धातु इरीडियम के व्यापार का प्रलोभन देकर इनके साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। इस घटना की शिकायत इन लोगों ने नागपुर थाने में करवाई जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी राज सिंह को गिरफ्तार किया है।
