पुलवामा अटैक में आतंकियों ने इस्तेमाल किया था वर्चुअल सिम, भारत ने US से मांगी मदद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: PTI
पुलवामा अटैक के करीब एक महीने बाद पता चला है कि आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने वर्चुअल सिम का इस्तेमाल किया था. वहीं भारत ने अमेरिका को रिक्वेस्ट भेजी है, इसमें वर्चुअल सिम देने वाले की जानकारी मांगी गई है. अधिकारियों ने बताया कि इस सिम को अमेरिका के एक सेवा प्रदाता द्वारा बनाया गया था. इस तकनीक में कंप्यूटर एक टेलीफोन नंबर जनरेट करता है.
