ऐक्टर संचय गोस्वामी का वाट्सएप हैक, दोस्तों और साथियों को किये गए आपत्तिजनक कॉल्स और मैसेजेस
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
व्हाट्सऐप हैकिंग का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस बार हैकरों ने फ़िल्म ऐक्टर संचय गोस्वामी का वाट्सएप एकाउंट हैक कर दिया। जिसके बाद उनके अकाउंट से दोस्तों और साथियों को आपत्तिजनक कॉल्स और टेक्स्ट मेसेज भेजे गए। यह सब उनके मोबाइल पर एक इंटरनेशनल कॉल आने के बाद शुरू हुआ। उन्होंने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई और इससे जुड़े सबूत भी पुलिस के सामने पेश किए हैं।
