तोड़फोड़ में 437 करोड का नुकसान; सरकारी आदेश, विस्ट्रॉन करे तीन दिन में कर्मचारियों का भुगतान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार को कर्नाटक में एपल आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री विस्ट्रॉन में तोड़फोड़ हुई थी। मामले में कई लोगों की गिरफ्तार भी हुई। बता दें इस तोड़फोड़ से कंपनी को 437 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जानकारी विस्ट्रॉन ने पुलिस को दी। शिकायत के मुताबिक, कई लोगों ने आईफोन की चोरी की और सबसे ज्यादा नुकसान इसी से हुआ। बाकी नुकसान फैक्ट्री की असेंबली लाइन में सामान की बर्बादी से हुआ।
