महिला ने बीसीए अध्यक्ष पर लगाया छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पर एक कंपनी की महिला डायरेक्टर ने होटल में बुलाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता के मुताबिक, वह कंपनी की पेमेंट की बातचीत करने वहां गई थी। संसद मार्ग थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सात मार्च को मामला दर्ज कर लिया। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। उस महिला की कंपनी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, इवेंट ऑर्गेनाइजेशन और एडवरटाइजजमेंट का काम करती है।