मंदिर में प्रवेश के लिए सबरीमाला पहुंची तृप्ति देसाई, बिंदु पर फेंका गया मिर्च पाउडर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में हर उम्र की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी थी। जिसके तहत भूमाता ब्रिगेड की संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई आज केरल पहुंची। तृप्ति के साथ 5 और महिलाएं मंदिर जाने की तैयारी में थीं। उनके साथ इसी साल जनवरी में सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर चुकीं बिंदु अम्मिनी भी हैं। पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर बिंदु के चेहरे पर अज्ञात व्यक्ति ने मिर्च पाउडर फेंका।
