फडणवीस की पत्नी अमृता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Lokmat times
महाराष्ट्र साइबर ने ठाणे से एक महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ सोशल मीडिया आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने फर्जी प्रोफाइल से अमृता के खिलाफ टिप्पणी की थी। महिला के खिलाफ संबंधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उस महिला को 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।