फंदे पर लटक रही मृत गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Aaj tak
मध्यप्रदेश के कटनी के खिरहनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर लक्ष्मी बाई नामक गर्भवती ने फांसी लगा ली और उसके पेट में पल रहा बच्चा पेट से निकलकर गर्भनाल में लटका हुआ तड़प रहा था. सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. वहां डॉक्टर ने तुरंत बच्चे को मृत मां के गर्भनाल से अलग किया और जिला अस्पताल ले गए. जहां नवजात को SNCU वार्ड में भर्ती कराया गया.वहीं पुलिस सुसाइड के कारण को जानने की जांच कर रही है.
