अफगानिस्तान में महिला न्यूज़ एंकर की गोली मारकर हत्या, तालिबान पर संदेह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्वी अफगानिस्तान में एक महिला न्यूज़ एंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने टीवी एंकर मलाला मेवंद के साथ उनके ड्राइवर को भी मार डाला। बता दें, मलाला एनिकास टीवी में न्यूज़ एंकर थी और उनका एक टीवी शो अफगानिस्तान में काफी लोकप्रिय था। जिस समय उन पर हमला हुआ, वह अपने दफ्तर जा रही थीं। चैनल प्रमुख जाल्मे लतीफी ने उनके मारे जाने की पुष्टि की।
