तेलंगाना में महिला तहसीलदार को ऑफिस में जिंदा जलाया, मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक महिला तहसीलदार को जिंदा जला दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति तहसीलदार ऑफिस में आया और उसने तहसीलदार विजया पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला अधिकारी की जलकर मौत हो गई। तहसीलदार को बचाने की कोशिश में एक शख्स बुरी तरह झुलसा। फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इसे रंजिशन हत्या मान रही है।
