रायबरेली में हैदराबाद जैसी दरिंदगी, मिला युवती का अधजला शव, रेप की आशंका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया रायबरेली में हैदराबाद जैसी हैवानियत दिखी। जहां रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिला। युवती की उम्र करीब 25 साल है। पुलिस युवती की पहचान के प्रयास में जुटी। आशंका है कि बलात्कार के बाद युवती की हत्या कर उसे जलाया गया है। युवती के हाथ-पैर बंधे थे। गला कसा था। फॉरेंसिक टीम के मुताबिक, युवती को मौत के घाट उतारने के बाद शव जलाया गया।
