दिल्ली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बनी यमराज, 9 लोगों को कुचला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Aaj tak
दिल्ली अब देश की राजधानी नही बल्कि हादसों की राजधानी हो गयी है. आये दिन दिल्ली के किसी न किसी हिस्से हादसों की जानकारी मिलती रहती है. बुधवार शाम एक 65 वर्षीय प्रोफेसर ने मीरा बाग इलाके में अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से 9 लोगों को कुचल दिया जिसमें एक लड़कीं की मौके पर ही मौत हो गयी. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. वही गाड़ी चलाने वाला प्रोफेसर भी आईसीयू में भर्ती है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है