यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष रेखा जरे की गला काटकर हत्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र के अहमदनगर में यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष रेखा भाऊसाहेब जरे पाटील की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक अहमदनगर पुणे हाइवे पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने तेज धारदार हथियारों से उन पर हमला किया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ये जानकारी अहमदनगर पुलिस ने दी है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। इलाके में तनाव की स्थिति है।