यमन सरकार समर्थित सैन्य बलों का हौथी विद्रोहियों के खिलाफ अभियान, 12 विद्रोहियों की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
यमन सरकार के सैन्य बलों ने देश के दक्षिणी प्रांत धालिया में हौथी व्रिदोही समूह के 12 लड़ाकों को मार गिराया। इसकी जानकारी देते हुए सुरक्षा बलों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, 'सैन्य इकाइयों ने देश के उत्तर पूर्वी इलाके में हौथी विद्रोहियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया है। इस अभियान में यमन समर्थित सेना ने 12 विद्रोहियों को मार डाला है। यह इलाका हौथी विद्रोहियों के नियंत्रिण में है'।