जनता दरबार में योगी आदित्यनाथ ने गुस्से में एक फरियादी को कराया गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मामला गोरखपुर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार का है। जहाँ योगी आदित्यनाथ लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उसी बीच सराय-गुलरिहा के रहने वाले रामनारायण गुप्ता ने सीएम से कहा कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। लेकिन पास बैठी दो लड़कियों ने रामनारायण पर आरोप लगाया कि वह उन्हें तंग करता है। अधिकारियों से मामले की जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया।
