13 लोगों से 21.76 लाख वसूलेगी योगी सरकार; संभल में 11 को मिला नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ में CAA विरोधी-प्रदर्शनों में हुए सरकारी नुकसान की भरपाई के लिए योगी सरकार 13 लोगों से 21.76 लाख रूपये वसूलेगी। आरोपियों को 16 मार्च तक पैसा जमा कराना होगा। जिला प्रशासन ने नुकसान की रिकवरी रिपोर्ट जारी की। पुलिस द्वारा उचित सबूत नहीं दिखाने पर प्रशासन ने 7 लोगों को बरी किया। संभल में 11 लोगों के खिलाफ 50 लाख रुपये के सुरक्षा बांड भरने का नोटिस जारी हुआ।
