सुकेश चंद्रशेखर के झांसे में थीं 12 अभिनेत्रियां, सभी से होगी पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच में सामने आया है कि सुकेश चंद्रशेखर केवल नोरा फतेही, जैक्लीन फर्नांडीज या लीना मारिया पाल से ही बात नहीं करता था, बल्कि वह बॉलीबुड की 12 से ज्यादा अभिनेत्रियों से बात करता था। जिनमें एक निर्माता-निर्देशक की अभिनेत्री बेटी भी शामिल है। अब सबसे पूछताछ होगी। अभिनेत्रियों को मंहगे गिफ्ट्स देने वाले सुकेश ने रैनबैक्सी के मालिक की पत्नी से 200 करोड़ की ठगी की थी।
