ऑस्कर 2022 के लिए 14 भारतीय फिल्में शॉर्टलिस्ट, 'शेरनी' और 'सरदार उधम' भी शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
भारत की ओर से ऑस्कर एंट्री के लिए चयन प्रक्रिया कोलकाता में हुई। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के 15 सदस्यों की जूरी ने ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि के लिए 14 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया है। फिल्मों में मलयालम फिल्म 'नायटू', तमिल फिल्म 'मंडेला', गुजराती फिल्म 'शेलो शो', असमिया फिल्म 'ब्रिज' और हिंदी फिल्मों में 'शेरनी' व 'सरदार उधम' शामिल हैं। अब जूरी इन फिल्मों को देखेगी और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री का चयन करेगी।