19 वर्षीय युवती ने अभिनेता के खिलाफ दर्ज कराया छेड़छाड़ का मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग, बैताल पचीसी जैसे टीवी सीरियलों और कई फिल्मों में दिख चुके अभिनेता शहबाज खान पर छेडछाड़ के आरोप लगे। 19 वर्षीया एक लड़की ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। केस धारा 354 (छेड़छाड़) और 509 के तहत दर्ज हुआ। फिलहाल अभिनेता शहबाज की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अभिनेता से आज पूछताछ कर सकती है।
