महात्मा फुले की 195वीं वर्षगांठ: फिल्म 'फुले' से प्रतीक गांधी और पत्रलेखा का फर्स्ट लुक आउट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: glamsham
महात्मा जोतीराव गोविंदराव फुले की जन्मतिथि के मौके पर फिल्म 'फुले' से प्रतीक गांधी और पत्रलेखा का फर्स्ट लुक सामने आया। प्रतीक जहां महात्मा फुले के अवतार में दिखे। वहीं, पत्रलेखा सावित्रीबाई फुले के किरदार में दिखीं। महात्मा फुले की 195वीं वर्षगांठ के मौके पर बायोपिक से ये फर्स्ट लुक सामने आए। महात्मा फुले और सावित्री फुले ने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ लम्बे समय तक आंदोलन चलाया था।
