मणिरत्नम की फिल्म में 400 जूनियर आर्टिस्ट ने फिल्माया सॉन्ग सीक्वेंस, नहीं हुआ कोई संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महेश्वर में मणिरत्नम ने 'पोन्नियन सेल्वन' का एक सॉन्ग 400 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ शूट कर लिया गया है। ओरछा और ग्वालियर में उनकी यूनिट में 1500 लोग थे। सभी ने वैक्सीन का डबल डोज लगवाया था। इसलिए सेट पर कोई कोविड पॉजिटिव नहीं हुआ। शूटिंग के दौरान रोज 1500 लोगों की टेस्टिंग होती थी। बता दें हर दिन इसके प्रोडक्शन के लिए 35 से 40 लाख खर्च होते रहे।
