48 वर्षीय तमिल एक्टर मारन का कोरोना संक्रमण के चलते निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
तमिल एक्टर मारन का 48 साल की उम्र में कोरोना संक्रमण के चलते निधन हुआ। दो दिन पहले ही उन्हें चेंगलपट्टू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बुधवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ा। मारन को गिल्ली और कुरुवी जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था। उन्होंने डिशूम, थल्यानगरम और बॉस अंगिरा भास्करन जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
