तबस्सुम ने शुरू किया था देश का पहला टॉक शो, 'रामायण' के राम से है खास नाता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आज तबस्सुम का जन्मदिन है। उन्होंने 3 साल की उम्र में 1947 की फिल्म 'मेरा सुहाग' में बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। उन्होंने 'रामायण' के राम यानी अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से शादी रचाई। दोनों का एक बेटा होशांग है। उन्होंने 50 साल पहले टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' शुरू किया। शो 1972 में शुरु होकर 1993 तक चला। उन्होंने 15 साल तक एक मैगजीन में बतौर संपादक काम किया।
