5G मामला: कोर्ट ने जूही और दो लोगों को हफ्ते भर में 20 लाख का जुर्माना चुकाने का दिया आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली हाई कोर्ट ने 4 जून को 5G नेटवर्क तकनीक को चुनौती देने वाली जूही चावला और अन्य की याचिकाओं को खारिज करते हुए जुर्माना लगाया था। अब कोर्ट ने एक्ट्रेस को जुर्माना चुकाने के लिए हफ्ते भर का वक्त दिया। जूही चावला की मांग थी कि 5G टेक्नोलॉजी को लागू करने से पहले इस पर बारीकी से अध्ययन हो। कोर्ट ने माना कि मुकदमा केवल एक पब्लिसिटी स्टंट है।
