पोस्टपोन हुए 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स, अमेरिका में कोरोना की आई नई लहर बनी वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में आई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की नई लहर की वजह से सेरेमनी से 4 हफ्ते पहले ही 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स पोस्टपोन हुए। बता दें ग्रैमी अवॉर्ड्स शो का जो आयोजन पहले 31 जनवरी 2021 को होने वाला था वो अब 14 मार्च 2021 को होगा। हालांकि शो का वेन्यू लॉस एंजिल्स ही रहेगा। वेन्यू में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आयोजकों के मुताबिक, लोगों की सेहत और सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है।
