66वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा: थप्पड़ और गुलाबो सिताबो को मिले अवॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
66वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा कल हुई। जिसमें फिल्म गुलाबो सिताबो के लिए वीरा कपूर ईई को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड मिला। फिल्म थप्पड़ के लिए कामोद खाराड़े को बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा फिल्म गुलाबो सिताबो के लिए मानसी ध्रुव मेहता को बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मिला। वहीं बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का फिल्मफेयर का पुरस्कार मंगेश उर्मिला धाकड़े को फिल्म थप्पड़ के लिए मिला।
