59 लाख रुपए में हुई South Korean Band BTS के 7 माइक्रोफोन की नीलामी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साउथ कोरियाई बैंड बीटीएस के 7 माइक्रोफोन की नीलामी 59 लाख रुपए में हुई। रकम चैरिटी के लिए खर्च होगी। नीलामी में माइक्रोफोन उम्मीद से 8 गुना महंगे दामों में बिके। इन्हें बैंड ने 2017 से लेकर 2019 के बीच 'लव योरसेल्फ टूर' के दौरान इस्तेमाल किया था। बता दें पहली बार ऑटोग्राफ वाले सभी माइक्रोफोन नीलाम हुए। इनकी नीलामी से 7 से 15 लाख रुपए मिलने का अनुमान था।
