प्लेन क्रैश में टार्जन अभिनेता जो लारा समेत 7 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AP
यूएस प्लेन क्रैश में टार्जन अभिनेता जो लारा समेत 7 लोगों की मौत हुई। लारा ने 1989 में टेलीविजन फिल्म "टार्जन इन मैनहट्टन" में टार्जन की भूमिका निभाई थी। दुर्घटना में उनकी पत्नी की भी मौत हो गई। ग्वेन शम्बलिन से उन्होंने 2018 में शादी की थी। जान गंवाने वालों की पहचान ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जे लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स के तौर पर हुई।
