Squid Game में दिखे 78 वर्षीय एक्टर O Yeong-su पर लगा यौन शोषण का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times of India
दक्षिण कोरियाई न्यायिक अधिकारियों ने हालिया जानकारी दी है कि Squid Game अभिनेता O Yeong-su पर यौन दुराचार का आरोप लगा है। 78 वर्षीय O Yeong-su नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज़ Squid Game में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाले पहले दक्षिण कोरियाई अभिनेता बने। उन पर 2017 में एक महिला को अनुचित तरीके से छूने का आरोप है। उनके खिलाफ 2021 दिसंबर में शिकायत दर्ज हुई।