सुशांत केस में सलमान, करण समेत 8 सेलेब्स को कोर्ट में पेश होने का आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत केस में 8 सेलेब्स को बिहार की मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिकट कोर्ट में पेश होने का नोटिस मिला है। सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार और दिनेश विजयन को 7 अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा गया है। सभी पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए 306, 109, 504 और 506 धाराओं के तहत परिवाद दायर है।
