ऑस्कर में भारत की 9 और फिल्में, 301 शॉर्टलिस्ट फिल्मों में ये भारतीय फिल्में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Frontlist
ऑस्कर रिमाइंडर लिस्ट में 'द कश्मीर फाइल्स', 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट', 'कांतारा', संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', मराठी फिल्म 'मैं वसंतराव', 'तुझ साथी कही ही', 'इराविन निझल' और 'विक्रांत रोना' जैसी फिल्में हैं। इन 9 फिल्मों को बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्टर कैटेगरी की कंटेंशन लिस्ट में शामिल किया गया। भारत से गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' और तेलगु फिल्म 'RRR' पहले ही ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुकी हैं।
