93वें ऑस्कर अवार्ड करीब दो महीने के लिए टले, 25 अप्रैल 2021 को दिए जाएंगे अवार्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के चलते द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 93वें ऑस्कर अवार्ड करीब दो महीने के लिए टाले। अब पुरस्कार 25 अप्रैल 2021 को दिए जाएंगे। पहले अवार्ड के लिए 28 फरवरी, 2021 का दिन निर्धारित किया गया था। बीते 40 वर्षों में ऑस्कर पुरस्कार समारोह की तारीख पहली बार बदली गई। एकेडमी के अध्यक्ष डेविड रुबिन और सीईओ डॉन हडसन ने इस संबंध में जानकारी दी।
