गोविंदा के नाम पर लखनऊ में होने वाला था फेक इवेंट, अभिनेता ने किया पर्दाफाश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सोशल मीडिया का दायरा जितनी तेजी से बढ़ा है, उसी प्रकार फेक न्यूज की घटनाएं बढ़ी हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड हस्तियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। कई बार किसी कलाकार के बारे में यूं ही अफवाह फैल जाती है। अब 90 के दशक के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इस फेक न्यूज के शिकार हुए हैं। दरअसल, उनके नाम पर लखनऊ में एक फेक इवेंट होने वाला था, जिसका भंडाफोड़ अभिनेता ने किया है।