आमिर खान ने विश्वनाथन आनंद की बायोपिक में लीड रोल निभाने की जतायी इच्छा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
आमिर खान ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। वह किसी भी किरदार में खुद को ढालने के लिए काफी मेहनत करते हैं। उनके द्वारा निभाए गए किरदार पर्दे पर जीवंत हो जाते हैं। हाल में जानकारी सामने आई थी कि आमिर पांच बार के विश्व चैंपियन खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के साथ शतरंज खेलेंगे। अब इस इवेंट के दौरान आमिर ने बताया है कि वह विश्वनाथन आनंद की बायोपिक में लीड रोल निभाने को इच्छुक हैं।