आमिर खान भी कोरोना संक्रमित, घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं एक्टर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता आमिर खान भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। आमिर खान के प्रवक्ता ने बताया- 'मिस्टर आमिर खान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं। वह सभी लोग जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हों, कृपया जरूरी सावधानी बरतें और अपना टेस्ट करवाएं। आप सब की दुआओं के लिए शुक्रिया।
