नागा बोले- खुद आमिर ने फोन करके दिया था 'लाल सिंह चड्ढा' का ऑफर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
तेलुगु अभिनेता नागा चैतन्य पत्नी सामंथा अक्किनेनी के साथ रिश्तों में चल रही खींचतान के चलते सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वो आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के जरिए बॉलीवुड डेब्यू को भी तैयार हैं। उन्होंने लद्दाख में हुई शूटिंग के दौरान आमिर को ज्वॉइन किया। नागा चैतन्य बताते हैं कि खुद आमिर ने उन्हें फोन करके शूटिंग ज्वॉइन करने के लिए कहा था। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।
