आमिर की कोरोना से रिकवर होने के बाद काम पर वापसी, लद्दाख में शूटिंग जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
आमिर खान कोरोना से रिकवर होने के बाद काम पर वापस लौटे। आमिर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बची हुई शूटिंग लद्दाख में कर रहे हैं। यहां 45 दिनों तक शूट चलेगा। फिल्म में पहले विजय सेतुपति, आमिर खान के साथ नजर आने वाले थे हालांकि अब उन्हें नागा चैतन्य ने रिप्लेस कर दिया है। अब जल्द ही नागा चैतन्य भी शूटिंग खत्म करने के लिए लद्दाख पहुंचने वाले हैं।
