आज आएगा आमिर का सॉन्ग 'हरफनमौला', एली संग सिजिलिंग केमेस्ट्री दिखेगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आमिर खान और एली अवराम पर फिल्माया गया सॉन्ग 'हरफनमौला' आज रिलीज़ होगा। गाना अमीन हाजी की फिल्म 'कोई जाने न' में दिखेगा। गाने का टीजर सामने सोमवार को आया, जिसमें आमिर और एली की सिजिलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली। इसी साल रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म में कुणाल कपूर और अमायरा दस्तूर लीड रोल में हैं और डायरेक्टर के तौर पर अमीन हाजी की ये पहली फिल्म है।
