गुरु दत्त की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहते हैं आमिर खान, मेगाबजट में बनेगी फिल्म!
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के फैंस काफी समय से उन्हें दोबारा पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार वह 2018 में यशराज फिल्म्स की एक्शन फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में दिखे थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। आने वाले समय में आमिर की झोली में कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स हैं। अब खबर आई है कि आमिर को दिवंगत अभिनेता और निर्माता-निर्देशक गुरुदत्त की बायोपिक में भी देखा जा सकता है।