'इरा' कहे जाने पर भड़की आमिर की बेटी, सही नाम बताकर बोलीं- गलत बोला तो देने पड़ेंगे 5 हजार रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आमिर खान की बेटी को लोग 'इरा' कहकर पुकारते हैं जबकि उनका नाम 'आइरा' है। आइरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे खुद अपने नाम को बोलने का सही ढंग बता रही हैं। वीडियो में आइरा कहती हैं- आज के बाद कोई अगर मुझे इरा कहेगा तो उसे 5,000 रुपए स्वैर जार में डालने होंगे। जिसे मैं हर महीने या साल के आखिर में डोनेट करूंगी।
