x

आमिर ने रोकी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, एली अवराम के डांस नंबर में दिखेंगे

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग बाधित हुई थी। अब खबर है कि फिल्म की शूटिंग फिर से रोक दी गई है। दरअसल, आमिर ने अपने दोस्त अमीन हाजी की फिल्म के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग रोकी है। आमिर अपने दोस्त अमीन की फिल्म 'कोई जाने न' में अभिनेत्री एली अवराम के साथ डांस नंबर करते हुए दिखेंगे।